मैं तो तेरी हो गयी श्याम, दुनिया क्या जाने

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैं तो तेरी हो गयी श्याम, दुनिया क्या जाने,

क्या जाने क्या जाने, मैं तो तेरी हो गयी श्याम,

दुनिया क्या जाने ...

1) तेरी सूरत मेरे मन में समाई,

लोग कहें यह तो बावरी आयी,

मुझे लोग करे बदनाम दुनिया क्या जाने

2) जब से लगायी तेरे नाम की बिंदिया,

उड़ गयी मेरी रातों की निंदिया,

मन चैन नहीं दिन रात दुनिया क्या जाने

3) श्याम ही श्याम रटे मन मेरा,

श्याम बिना नहीं कोई मेरा

मेरा तू ही खेवनहार दुनिया क्या जाने

4) श्याम ही शक्ति श्याम ही भक्ति,

श्याम बिना नहीं मेरी मुक्ति,

मेरे जीवन का आधार दुनिया क्या जाने

5) जब से पहने तेरे नाम के कंगना,

कब आओगे मेरे अंगना,

मैं तो खङी खङी देखूँ वाट दुनिया क्या जाने

6) जब से ओङी तेरे नाम की चुनरिया,

लोग कहें मीरा भई बावरिया,

गली गली हुयी बदनाम दुनिया क्या जाने

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।