होता जहाँ पे चमत्कार हैं , राधे रानी का वो दरबार हैं !

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - साजन मेरे उस पार हैं !

होता जहाँ पे चमत्कार हैं , राधे रानी का वो दरबार हैं !

उसके चौखट पे जो भी जाता हैं , बिन मांगे सब मिल जाता हैं -२

ऐसा अद्भुत वो दरबार हैं ,महिमा उसकी अपार हैं -२

होता जहाँ पे चमत्कार हैं , राधे रानी का वो दरबार हैं !

जाता हैं जो भी उसके सामने , आती हैं लाड़ो हाथ थामने - २

हाथ पकड़ के वो ले जाती हैं , चरणों में अपने बिठाती हैं - २

होता जहाँ पे चमत्कार हैं , राधे रानी का वो दरबार हैं !

जिसने भी राधे राधे गाया हैं , उसने ही श्याम को पाया हैं - २

श्याम को पाने का जो द्वार हैं , राधे रानी का वो दरबार हैं – २

होता जहाँ पे चमत्कार हैं , राधे रानी का वो दरबार हैं !

Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।