जब से देखा श्याम तुझको , दिल मेरा ये खो गया,

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज : - सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया

जब से देखा श्याम तुझको , दिल मेरा ये खो गया,

अब तलक तो था ये मेरा , अब तेरा ये हो गया ,

पहले तो तेरे दर पे आया , फिर तेरा दर्शन किया - २

बाद में सर को झुकाकर , चरणों में तेरे रख दिया - २

जब से देखा श्याम तुझको , दिल मेरा ये खो गया,

पहले तो मेरा दिल ये खोया , फिर खोई धड़कन मेरी - २

बाद में धड़कन पे मेरी, नाम तेरा लिख दिया - २

जब से देखा श्याम तुझको , दिल मेरा ये खो गया,

पहले तो तुझको पुकारा , फिर तेरा कीर्तन किया - २

बाद में तुझको बुलाकर , भोग ये अर्पण किया - २

जब से देखा श्याम तुझको , दिल मेरा ये खो गया,

Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।