कन्हैया आप आ जाओ मेरा मन याद करता है ,

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कन्हैया आप आ जाओ मेरा मन याद करता है ,

मेरा मन याद करता है नैयन से नीर बहता है

सांवरिया आप आ जाओ मेरा मन याद करता है....

मैं अंधी हूं मैं निर्बल हूं नहीं कोई सहारा है

उजाला बनके आ जाओ मेरा मन याद करता है

सांवरिया आप आ जाओ....

पड़ी मझधार में नैया किनारा कोई नहीं मेरा

खिवैया आप आ जाओ मेरा मन याद करता है

सांवरिया आप आ जाओ....

ये जमुना जी की लहरें हैं कंदब की ठंडी छाया है

दर्श एक बार दे जाओ मेरा मन याद करता है

सांवरिया आप आ जाओ....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।