मुझे अपना बेटा बना लो माँ

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

है देवास वाली माई

मुझे अपना बेटा बना लो माँ

तुमसे फिर आस लगाई अब अपना बेटा बना लो माँ

1- तेरे चरणो मे रखा मेरा भी नसीब है

दुनिया मे तु ही मेरे सबसे करीब है

मेरा सब कुछ तु महामाई मुझे अपना बेटा बना लो माँ

2- तेरे नाम से ही होता मेरा तो सवेरा माँ

सच कहूँ तेरे बिन कोई ना मेरा माँ

मे हूँ तेरी परछाई अब अपना बेटा बना लो माँ

3- पंकज पुकारता सुन लो आवाज माँ

रखना पड़ेगी अब तुझे मेरी लाज माँ

तेरी नगरी जयंत को भाई अब अपना बेटा बना लो माँ

है देवास् वाली माइ मुझे अपना बेटा बना लो माँ

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।