सरकार हमारी है

श्रीकेवल कृष्ण मधुप (मधुप हरि महाराज)
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बरसाने में जिसकी बड़ी ऊंची अटारी है,

वही भानु सुता राधे, सरकार हमारी है ।।

सर्वोपरी श्री राधे, परमेश्वरी श्री राधे ।

रासेश्वरी श्री राधे, हरि प्राणन प्यारी है ॥

जग पालनहारी है, ब्रज की रखवारी है।

वही करुणामयी राधे, सब की हितकारी है ॥

कण कण में रमी राधा, हर लेती हर बाधा ।

कहे दीन मधुप स्वामिन, भवतारणहारी है ।।

लेखक : श्रीकेवल कृष्ण मधुप (मधुप हरि महाराज)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।