चलो रे भक्तों बाला जी के धाम

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

चलो रे भक्तों चलो बालाजी के धाम

बैठें है जहाँ करने को जगत कल्याण

अर्जी लिख लो एक उनके तुम नाम

चलो रे भक्तों चलो बालाजी के धाम

दरबार से इनके कोई खाली नहीं जाता

मन की मुरादें वह सदा पूरी हुई पाता

श्रद्धा से ले जो आके चरणों को थाम

बैठें है जहाँ करने को जगत कल्याण

अर्जी लिख लो एक उनके तुम नाम

चलो रे भक्तों चलो बालाजी के धाम

नाम जो विचारे उसे डर नहीं सताता

संकट मोचन है सारे संकट मिटाता

मिटा देता है जो सबके कष्ट तमाम

बैठें है जहाँ करने को जगत कल्याण

अर्जी लिख लो एक उनके तुम नाम

चलो रे भक्तों चलो बालाजी के धाम

जो राम को भजे वो ही इन्हें लुभाता

राजीव सदा अमिट फल वो पाता

हृदय में बसे हैं जिनके सिया राम

बैठें है जहाँ करने को जगत कल्याण

अर्जी लिख लो एक उनके तुम नाम

चलो रे भक्तों चलो बालाजी के धाम

©राजीव त्यागी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।