एक श्याम हमारा है जग का भी सहारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

एक श्याम हमारा है, जग का भी सहारा है ।

दुनिया और कुछ भी नहीं, श्याम का ही इशारा है ।।

संसार में जो आया, उसे लौट के जाना है ।

सब चीज यहाँ नश्वर, क्या तेरा ठिकाना है ।।

सब लोग पराये हैं, बस श्याम हमारा है ।।

दुनिया और..

किस चीज पे इठलाते, क्या उसका सदा रहना ।

किस बात पे इतराते, क्या तुमको नहीं मरना ।।

सब छूटेंगे मरने पर, कोई न तुम्हारा है ।।

दुनिया और.......

संसार में आए हो, करो प्रेम सभी जन से ।

करो दीन-दुःखी की तुम, सेवा सदा तन से ।।

बस सेवा - भजन तेरा, बाकी न तुम्हारा है ।।

दुनिया और.........

मझधार है ये माया, क्यों मोह से बहते हो ।

जब श्याम किनारा है? क्यों भूल से भटके हो ।।

कर कान्त तू भक्ति, बस श्याम सहारा है ।।

दुनिया और........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।