चिंता सारी छोड़ दे , ले राधे का नाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चिंता सारी छोड़ दे , ले राधे का नाम - 2

ले राधे का नाम तुझको मिल जायेगा श्याम - 2

चिंता सारी छोड़ दे , ले राधे का नाम ,

संकट सारे वो हर लेगी , जो तू लेगा नाम - 2

राधे राधे जपने से खुश हो जायेगा श्याम - 2

चाहे एक बार तू जप ले - २ , या जपले आठो याम ,

चिंता सारी छोड़ दे , ले राधे का नाम , -2

सुख में तेरा साथ वो देगी, दुःख में चलेगी साथ - 2

एक नहीं हर बार रखेगी तेरे सर पर हाथ - 2

कभी एक पल न छोड़ेगी - २ जो थामा तेरा हाथ

चिंता सारी छोड़ दे , ले राधे का नाम , -2

सुनती हैं वो सबकी विनती , जो भी आया शरण में - 2

तू भी रख दे अपनी अर्जी जाके उसके चरण में -2

तुझे चरणों में रख लेगी - २, वो तो आठो याम ,

चिंता सारी छोड़ दे , ले राधे का नाम , -२

बह गए जो आँख से आँसू, धन्य जीवन हो जायेगा -2

मन का सारा मेल ये तेरा , आँसू से धूल जायेगा - 2

नहीं रुकने देना आँसू - 2 , आ जाये जो एक बार ,

चिंता सारी छोड़ दे , ले राधे का नाम , -2

Lyrics :- Jay Prakash Verma

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।