मन मे विश्वास है तो आयेगा सांवरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मन मे विश्वास है, तो आएगा सांवरा

छोड़के बच्चों को कहां जाएगा सांवरा।।

मन मे विश्वास है ...............

सच्चे मन से जो ध्याते हें , श्याम के प्रेमी कहलाते हैं

जब -जब विपदा आती उन पर खाटूवाले खुद आते हें॥

मन मे विश्वास है , तो आएगा सांवरा

छोडके बच्चो को कहां जाएगा सांवरा ।॥

मीरा के मन श्याम समाया , जहर को अमृत पल मे बनाया

याद किया प्रहलाद ने मन से बाल न बांका जग कर पाया॥

मन मे विश्वास है , तो आएगा सांवरा

छोड़के बच्चो को कहां जाएगा सांवरा॥

मन मंदिर मे श्याम बसाने , छोड़दे सब कुछ श्याम हवाले

राज वो नंगे पांव आएगा , जब चाहे आवाज लगाले॥

मन मे विश्वास है, तो आएगा सांवरा

छोडके बच्चो को कहा जाएगा सांवरा॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।