लॉटरी लग जाएगी किस्मत खुल जाएगी करो मन से मंगलपाठ दुनिया बदल जाएगी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन रानी सती दादी भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज : लॉटरी झाड़ो दे दे श्याम जाटणी

मंगलपाठ की महिमा का भजन

लॉटरी लग जाएगी...

किस्मत खुल जाएगी...

करो मन से मंगलपाठ

तो दुनिया बदल जाएगी

1.. जैसे भागवत जी के अंदर

खुद बैठे हैं कन्हैया

वैसे ही मंगल के अंदर

बैठी है मेरी मैंया

प्रार्थना रंग लाएगी...

तेरे भी घर आएगी...

करो मन से मंगलपाठ

तो दुनिया बदल जाएगी

2.. वार तिथि मुहूर्त मत देखो

जब भी समय हो गालो

मंगल ही गंगा यमुना है

माथे इसे लगा लो

शनि राहु केतू...

ये दूर भगाएगी...

करो मन से मंगलपाठ

तो दुनिया बदल जाएगी

3.. मंगल पढ़ने में हमसे

शायद गलती हो जाये

या कामकाज के कारण

कोई भूल चूक हो जाये

अम्बरीष जयकार लगा...

गलतियां भुलायेगी...

करो मन से मंगलपाठ

तो दुनिया बदल जाएगी

Lyrics : Ambrish Kumar Mumbai

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।