तेरे भरोसे मैया परिवार मेरा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तेरी कृपा से होता सवेरा

तेरे भरोसे मैया परिवार मेरा

दरबार तेरे आता रहूं मां

कृपा सदा ही तेरी पाता रहूं मां

त्रिलोकपुर में धाम है तेरा

बाला सुन्दरी मैया नाम है तेरा

तेरी कृपा से होता सवेरा

तेरे भरोसे मैया परिवार मेरा

दरबार की तेरे शान निराली

दर से मां तेरे कोई जाता ना खाली

श्रद्धा से जो भी हो जाता तेरा

जीवन में उसके ना रहता अंधेरा

तेरी कृपा से होता सवेरा

तेरे भरोसे मैया परिवार मेरा

ना मांगू में धन और दौलत

सब कुछ पाया मैंने तेरी बदौलत

सिंगला तो मैया बालक है तेरा

चरणो मे अर्पण तेरे जीवन ये मेरा

तेरी कृपा से होता सवेरा

तेरे भरोसे मैया परिवार मेरा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।