श्याम सुंदर मदन मोहन बांसुरी वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम सुंदर मदन मोहन बांसुरी वाले।

तू न संभाले तो हमें कौन संभाले।।

सांवरे घनश्याम तेरा यही प्यार है,

जानता हूं तू ही मेरा खेवनहार है।

मिट्टी की ये काया अब तेरे हवाले।

तू न संभाले तो...

तेरे सिवा कौन मेरा कृष्ण कन्हाई।

तेरे द्वार आया मेरा तू ही सहाई।

शरण तेरी आया प्रभु लाज बचा ले।।

तू न संभाले तो...

श्याम सलोने ने जब ये बंसी सुनाई।

सुध मेरी बिसरी, ऐसी तान सुनाई।

आजा दरस दिखा दे अब बांसुरी वाले।।

तू न संभाले तो...

7000492179

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।