नैया चला रहा है मेरा श्याम खाटू वाला

विकास विक्की अग्रवाल कानपुर
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नैया चला रहा है मेरा श्याम खाटू वाला ।

मुझको बचा रहा है मेरा श्याम खाटू वाला।।

1- कब का मैं डूब जाता, तू हाथ ना लगाता ।

तेरी कृपा ना होती तो तैर भी ना पाता, तो तैर भी ना पाता ।।

साहिल पे ला रहा है, मेरा श्याम खाटू वाला

नैया चला रहा है...........

2- कई बार मन में आया सब मैं ही कर रहा हूं ।

सच है तेरे करम से, दिन रात बढ़ रहा हूं, दिन रात बढ़ रहा हूं ।।

मुझको बड़ा रहा है मेरा श्याम खाटू वाला

नैया चल रहा है ..........

3-पतवार थाम करके, जिंदगी मेरी बचाई ।

वरना लिखी थी, विक्की के भाग्य में तबाही ।।

जीवन सजा रहा है, मेरा श्याम खाटू वाला

नैया चल रहा है..........

स्वर- किंशुक लाडला

लेखक - विकास विक्की अग्रवाल कानपुर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।