भज बालाजी का नाम काम ये ही आयेंगे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज: तू ले बाबा का नाम

भज बालाजी का नाम काम ये ही आयेंगे 2

आयेंगे काम आयेंगे 2

तेरा हो जागा कल्याण काम ये ही आयेंगे

भज...

सांसो मे इनकी राम बसे है 2

हर्दय मे प्रभू श्रीराम बसे है 2

कर इनका तू गुणगान काम ये ही आयेंगे

कर...

माँ अंजनी का है ये दुलारा 2

भगतो का है ये ही सहारा 2

कर इनका तू सम्मान काम ये ही आयेंगे

कर...

ध्वजा राम की एक बनाले 2

दिल मे अपने राम बसाले 2

कर थोडा सा तू रुझान काम ये ही आयेंगे

कर...

सुंदर तुलसी ने इनको बखाना 2

शक्ति को इनकी जग ने जाना 2

कर भक्ति मे संजय ध्यान काम ये ही आयेंगे

कर...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।