हृदय में समाए तुम्हारे राम भगवान

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

हृदय में समाये,तुम्हारे राम भगवान

माता सिया के हो,तुम पुत्र समान

गुण तुम्हारे गाएं,सभी वेद पुराण

जय हो तुम्हारी ,बजरंग बली हनुमान

जय जय जय ,बजरंग बली हनुमान

हृदय में समाये तुम्हारे

राम भगवान —-

रंगे भक्ति के रंग में , लिया राम का नाम

राम राम करते तुमने ,जला दी लंका तमाम

सुध लाने को सिया की ,तुमने ली थी ठान

जय हो तुम्हारी ,बजरंग बली हनुमान

जय जय जय ,बजरंग बली हनुमान

हृदय में समाये तुम्हारे

राम भगवान —-

लाने को संजीवनी ,पूरा पर्वत लिया उठाये

अनहोनी को होनी तुमने,कर दिया दिखाये

तुम्हारे कारण बच गए ,लखन लाल के प्राण

जय हो तुम्हारी,बजरंग बली हनुमान

जय जय जय,बजरंग बली हनुमान

हृदय में समाये तुम्हारे

राम भगवान —-

राम काज हनुमंत ,सदा तुमने ही तो संवारे

हो प्रभु को तुम,भ्राता सम प्यारे,

राजीव शरण पड़ा तुम्हारी,दास लो अपना जान,

जय हो तुम्हारी, बजरंग बली हनुमान

जय जय जय,बजरंग बली हनुमान

हृदय में समाये तुम्हारे

राम भगवान —-

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।