तेरी बेटी आई तेरा प्यार मांगने और अमर सुहागण का वरदान मांगने

पारंपरिक
महादेव भजन विविध भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज : तेरा किसने किया सिणगार सांवरे

करवाचौथ स्पेशल

तेरी बेटी आई , तेरा प्यार मांगने

और अमर सुहागण का, वरदान मांगने

1.. जब तक जिऊं रहूं सुहागण, मैंया ऐसा वर दे

मेरा चूड़ला अमर हो जाये, ऐसी किरपा कर दे

खुशियों से भरा, संसार मांगने..

तेरी बेटी आई , तेरा प्यार मांगने

2.. हीरे मोती हार ना मांगूं , सुनले मेरा कहना

रहे निरोगी मेरा सजना, ये ही असली गहना

शिवशंकर के जैसा, परिवार मांगने..

तेरी बेटी आई , तेरा प्यार मांगने

3.. आज बड़ा ही शुभ दिन है, मैंया बैठी मुस्कावै

बहुबेटियों के लिए भग्तों, अम्बरीष अर्ज लगावै

जीवनभर का 16, सिणगार मांगने..

तेरी बेटी आई , तेरा प्यार मांगने

Lyrics : Ambrish Kumar Mumbai

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।