तू चिंता मत कर मां मेरे रामजी आएंगे रावण को हरा करके तुमको ले जाएंगे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज : तू किरपा कर बाबा

(लंका से विदा होते समय हनुमानजी सितामैया को बोल रहे हैं)

तू चिन्ता मत कर मां

मेरे राम जी आएंगे

रावण को हरा करके

तुमको ले जाएंगे

1.. दुनिया के राजा को

ये जान नही पाया

हे जगजननी तुमको

पहचान नही पाया

ये सोने की लंका

मिट्टी में मिलाएंगे.. रावण को हरा करके

2.. वो शिव का उपासक है

वेदों का ज्ञानी है

पर भटक गया देखो

कैसा अभिमानी है

कलयुग में लोग इसे

हर साल जलाएंगे.. रावण को हरा करके

3.. पहले भी ये हारा है

आगे भी ये हारेगा

प्रभु के हाथों मर के

कई जनम सुधारेगा

अम्बरीष कहे भगतों

हम धर्म जिताएंगे.. रावण को हरा करके

Lyrics : Ambrish Kumar Mumbai

जय श्री राम

जय हनुमान

????????

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।