जो गुरु का हो वचन वही राह चलेंगे

पारंपरिक
विष्णु भगवान भजन गुरुदेव भजन vishnu
॥ पावन पाठ ॥

जो गुरु का हो वचन, वही राह चलेंगे ।

जो पथ में अगर शूल चुभे, शूल सहेंगे ।।

करते ना कृपा आप तो, होते ना हम कहीं के ।

फिर हरता कौन मेरे, दुख-दर्द जिन्दगी के ।।

हम जिन्दगी को अपने, तेरे नाम करेंगे ।

जो गुरु का ...

आयेंगे हँसायेंगे, मनायेंगे आप ही को ।

साँसें हैं मेरी जबतक, चाहेंगे आप ही को ।।

हम आपके लिए ही, हरि नाम जपेंगे ।

जो गुरु का ...

हों सामने मरण में, गुरु प्रार्थना करेंगे ।

हों आप साथ में तो, भव सिन्धु से तरेंगे ।।

गुरुदेव के ही संग में, श्रीकान्त से मिलेंगे ।

जो गुरू का ..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।