चरण में बिठाए रखना चुनड़ में छुपाए रखना तेरा मेहन्दी राच्या हाथ सर पे फिराए रखना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन रानी सती दादी भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज : झाड़ो दे दे श्याम जाटणी मर ज्यावेगी

चरण में बिठाये रखना, चुनड़ में छिपाये रखना

तेरा मेहंदी राच्या हाथ, सिर पे फिराये रखना

1.. ये अदभुद सिणगार देख के, सोई किस्मत जागे

मां तुझको या तेरे भग्तों को, नजर ना कोई लागे

नजर से बचाये रखना, तू झाड़ा लगाये रखना.. तेरा

2.. जब तक मेरी सांस चले, तेरा उत्सव रोज कराऊं

आने वाली पीढ़ी को भी, तेरी महिमा सुनाऊं

ये ज्योत जगाये रखना, ये लगन लगाये रखना.. तेरा

3.. भला बुरा जैसा भी हो, तूने सबको अपनाया

जितना प्यार मिला तेरे दर पे, और कहीं ना पाया

काळजै लगाये रखना, पलक पे बिठाये रखना.. तेरा

4.. जैसी भी भग्ति है मेरी, काम चलाले इस से

माफी देना गलती हो जब, भग्तों से अम्बरीष से

के लाज बचाये रखना, तू अपणा बनाये रखना.. तेरा

Lyrics : Ambrish Kumar Mumbai

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।