बीत गए कई साल ओ मैया बातों बातों में

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

बीत गए कई साल ओ मैया बातो बातों में

करदो बेड़ा पार मेरा इस बार नवरात्रों में

भोली मां प्यारी मां

भोली मां प्यारी मां

वो किस्मत वाला है जिसने कीर्तन तेरा गया

मैंने सुना है उसपे करदे तू आंचल की छाया

बाल न बांका हो उसका गम की बरसातो में

बीत गए कई साल ओ मैया बातो बातों में

करदो बेड़ा पार मेरा इस बार नवरात्रों में

जी ये मेरा चाहे हर पल भेंटे तेरी गाऊ

भेंट तेरी गा गा के मैया भेंट तेरी हो जाऊ

गूंजे जय जयकार मैया ओ मेरी सांसों में

करदे बेड़ा पार मेरा इस बार नवरात्रों में

बीते हर इक रात मेरी तेरे जगरात्रो में

करदो बेड़ा पार मेरा इस बार नवरात्रों में

बहुत दिया है तुमने मैया और नहीं कुछ चाहु

जब भी पलके बंद करू मैं दर्शन तेरा पाऊं

गूंजे जय जयकार मैया ओ मेरी सांसों में

करदो बेड़ा पार मेरा इस बार नवरात्रों में

दर्शन दो मैया मुझे इस बार नवरात्रों में

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।