बनवाया झुला हम भक्तों ने

पारंपरिक
अन्य भजन रानी सती दादी भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

सावन का महीना आया बहार के लिए

बनवाया झूला हम भक्तों में मां के लिए

रिमझिम बरसे घटाएं बागों की मस्त हवाएं

सावन में जो तू आए संग सारी खुशियां लाए

मेरा तन मन तरस रहा है उस प्यार के लिए

बनवाया झूला हम भक्तों ने मां के लिए

तेरी चम चम चुनरी चमके और हाथों में कंगन खनके

माथे पे बिंदिया निराली सूरतिया दम दम दमके

मेहंदी लगाएं तुमको श्रृंगार के लिए

बनवाया झूला हम भक्तों ने मां के लिए

जब झूले पर बैठेगी सखियां बलाइयां लेंगी

हम प्यार से बस देखेंगे तुझे एक ही बात कहेंगे

तेरी पूनम तरस रही है दीदार के लिए

बनवाया झूला भक्तों ने मां के लिए बनवाया झूला हम भक्तों ने मां के लिए

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।