मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे देवा आएँगे

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

मेरी झोंपड़ी के भाग आज खुल जाएँगे-गणपति

==============================

मेरी, झोंपड़ी के भाग, आज खुल जाएँगे,

देवा / गजानन आएँगे ॥

हो देवा, आएँगे आएँगे, देवा आएँगे ॥

मेरी, झोंपड़ी के भाग...

देवा, आएँगे तो, अँगना सजाऊँगी ।

दीप, जला के, दिवाली मैं मनाऊँगी ॥

हो मेरे, जन्मो के, सारे पाप, मिट जाएँगे,

गणपत आएँगे ।

मेरी, झोंपड़ी के भाग...

देवा, झूलेंगे तो, पालना झुलाऊँगी ।

मीठे, मीठे मैं तो, भजन सुनाऊँगी ॥

हो मेरी, जिंदगी के, सारे दुःख, मिट जाएँगे,

गणपत आएँगे ।

मेरी, झोंपड़ी के, भाग...

मैं तो, रूचि रूचि, भोग लगाऊँगी ।

मोदक, लड्डू, गणेश को खिलाऊँगी

हो प्यारी, प्यारी गौरा, महांदेव संग आएँगे,

गणपत आएँगे ।

मेरी, झोंपड़ी के, भाग...

मेरा, जनम, सफल हो जाएगा ।

तन झूमेगा और, मन गीत गाएगा ॥

हो देवा, सुंदर मेरी, किस्मत चमकाएँगे,

गणपत आएँगे ।

मेरी, झोंपड़ी के, भाग...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।