गोविंद तुम्हारे चरणों में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

गोविंद तुम्हारे चरणों में

==================

गोविंद, तुम्हारे चरणों में,

एक प्रेम, पुजारी आया है ।

गोविंद, तुम्हारे चरणों मे,

एक दर्श, भिखारी आया है ।

गोविंद, तुम्हारें चरणो में...

मेरे हाथों में, जल का लोटा है,

मैं तुम्हें, नहलाने आया हूँ ।

बड़े प्रेम से, नहायो मन मोहन,

मैं तुम्हें, नहलाने आया हूँ ।

गोविंद, तुम्हारें चरणो में...

मेरे हाथों में, रेशम वस्त्र है,

मैं तुम्हें, पहनाने आया हूँ ।

बड़े प्रेम से, पेहनो मन मोहन,

मैं तुम्हें, पहनाने आया हूँ ।

गोविंद, तुम्हारें चरणो में...

मेरे हाथों में, केसर चंदन है,

मैं तिलक, लगाने आया हूँ ।

बड़े प्रेम से, लगवायो मन मोहन,

मैं तिलक, लगाने आया हूँ ।

गोविंद, तुम्हारें चरणो में...

मेरे हाथों में, फूलों का गज़रा है,

मैं तुम्हें, पहराने आया हूँ ।

बड़े प्रेम से, पहरो मन मोहन,

मैं तुम्हें, पहराने आया हूँ ।

गोविंद, तुम्हारें चरणो में...

मेरै हाथों में, माखन मिश्री है,

मैं भोग, लगाने आया हूँ ।

बड़े प्रेम से, जीमो मन मोहन,

मैं तुम्हें, जिमाने आया हूँ ।

गोविंद, तुम्हारें चरणो में...

मेरे हाथों में, सोने की झारी है,

मैं तुम्हें, पिलाने आया हूँ ।

बड़े प्रेम से, पीयो मन मोहन,

मैं तुम्हें, पिलाने आया हूँ ।

गोविंद, तुम्हारें चरणो में...

मेरे हाथों में, झालर घंटा है,

मैं आरती, करने आया हूँ ।

बड़े प्रेम से, आरती करने दो,

मैं आरती, करने आया हूँ ।

गोविंद, तुम्हारें चरणो में...

मेरे हाथों में, धूप और दीपक है,

मैं आरती, करने आया हूँ ।

बड़े प्रेम से, आरती करने दो,

मैं आरती, करने आया हूँ ।

गोविंद, तुम्हारें चरणो में...

मेरी इच्छा, है प्रभु दर्शन की,

दुनियाँ से, चित घबराया है ।

मेरी बींच, भंवर में नईया है,

प्रभु तूँ ही, एक खवईया है ।

गोविंद, तुम्हारें चरणो में...

नहीं दुनियाँ में, कोई मेरा है,

आफ्त ने, मुझको घेरा है ।

मोहे एक, सहारा तेरा है,

जग ने, मुझको ठुकराया है ।

गोविंद, तुम्हारें चरणो में...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।