इक श्याम भरोसा ही तेरे काम आएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

इक श्याम भरोसा ही तेरे काम आएगा

मुश्किल चाहे कितनी हो मेरा श्याम आएगा.

1 ज़ब नाव भवर मे हो तब मत घबराना तु

सब छोड़ के बाबा पे आवाज़ लगाना तु

पतवार थाम कर ये तुझे पार लगाएगा.

2 हारे का सहारा बन लाखो को जिताया है

कितनो की किस्मत को बाबा ने बनाया है

विश्वास जो सच्चा तेरा तुझको भी जिताएगा.

3 तु छोड़के दुनिया के इन स्वार्थ के रिश्तो को

खुशियों मे साथ रहे और छोड़ दे रोतो को

अश्वनी हरपल तुझसे ये रिश्ता निभाएगा.

लिरिक्स अश्वनी बंसल, टोहाना.

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।