मेरा जीवन संवार दो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे सांवरे तुम मेरा

जीवन संवार दो

सबसे करते हो प्यार

मुझको भी प्यार दो

मेरे सांवरे तुम मेरा

जीवन संवार दो—--

बाँध लिया है तुमसे

मैनें प्रीत का बंधन

बस गए हो ह्रदय में मेरे

मेरी बनके तुम धड़कन

धड़कने का संग में मेरे

तुम्हारा भी विचार हो

सबसे करते हो प्यार

मुझको भी प्यार दो

मेरे सांवरे तुम मेरा

जीवन संवार दो—--

चैन ना तुम बिन

करार मैं पाऊं

तुम पे जीवन सारा

वार मैं जाऊं

प्रेम का तुम्हारा भी

तो इज़हार हो

सबसे करते हो प्यार

मुझको भी प्यार दो

मेरे सांवरे तुम मेरा

जीवन संवार दो—--

भटकता रहा था मैं

प्यारे वफा की तलाश में

मंजिल मिली आके

सांवरे तुम्हारे पास में

अब भले ही राजीव की

जीवन में हार हो

सबसे करते हो प्यार

मुझको भी प्यार दो

मेरे सांवरे तुम मेरा

जीवन संवार दो—--

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।