चरण शरण में आया है

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

चरण शरण में आया है

==================

धुन- जन्म जन्म का साथ है

चरण शरण में, आया है,

ये दास तुम्हारा, ये दास तुम्हारा ॥

दीन बँधू, दीनो के रक्षक,

जग में, नाम तुम्हारा...

चरण शरण में, आया है...

रिद्ध सिद्धी के, दाता, पहले, तुम्हें मनाएं ।

सब देवों मे, पहले, तुम ही, पूजे जाएं ॥

गिरिजा छैईया, गिरिजा नन्दन,

जग मे, नाम तुम्हारा...

चरण शरण में, आया है...

हे लम्बोदर, देवा, मूसक, तेरी सवारी ।

गणपति बप्पा, बोले, तुमको, दुनियाँ सारी ॥

लड़ुअन, का है, भोग प्रभू जी,

तुमको, सबसे प्यारा...

चरण शरण में, आया है...

जग में, तुम बिन कोई, काम, नही शुभ होते ।

बिगड़े, काम बनाते, जब तुम, मौज़ मे होते ॥

मेरी भी तुम, बिगड़ी बनादो,

हे जग, पालन हारा...

चरण शरण में, आया है...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।