खुल गए भाग्य हमारे गजानन घर में पधारे

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

खुल गए, भाग हमारे, गजानन, घर में पधारे ॥

घर में, पधारे देवा, घर में पधारे ।

खुल गए, भाग हमारे, गजानन, घर में पधारे ॥

रिद्धि, सिद्धि को, संग ले आए ।

शुभ ,और लाभ के, थापे लगाए ॥

क़र्ज़ पूर्ण, होंगे हमारे, गजानन, घर में पधारे...

खुल गए, भाग हमारे, गजानन...

पहले, पूजूं, तुम को गणपति ।

रहे हमेशा, घर में, सुख संपत्ति ॥

तुम हो, नाथ हमारे, गजानन, घर में पधारे...

खुल गए, भाग हमारे, गजानन...

भोले, जी के, तुम हो प्यारे ।

गौरा, मां के, तुम हो दुलारे ॥

कार्तिक के, भाई न्यारे, गजानन, घर में पधारे...

खुल गए, भाग हमारे, गजानन...

मंगल, करते, सब भक्तों का ।

संकट, हरते, सब भक्तों का ॥

घर घर, पूजे जाते, गजानन, घर में पधारे...

खुल गए, भाग हमारे, गजानन...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।