राधे राधे श्याम से मिला दे हमको

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधे राधे श्याम से मिला दे हमको

==========================

धुन- दे दे गेड़ा

( राधे राधे ओ राधे राधे ll )

राधे राधे, श्याम से, मिला दे हमको,

साँवरे का, दरस, करा दे हमको,,,

( राधे राधे ओ राधे राधे ll )

शाम है ,दीवाना तेरा, सब जानते,

"तेरी हर, बात को है, कान्हा मानते" ll

कैसे जादू, डाला ये, बता दे हमको ll,

साँवरे का, दरस, करा दे हमको,,,

( राधे राधे ओ राधे राधे ll )

तेरी, सरकार चले, वृंदावन में,

"तूँ ही, तो बसी है, साँवरे के मन में" ll

मुरली की, तान, सुना दे हमको ll,

साँवरे का, दरस, करा दे हमको,,,

( राधे राधे ओ राधे राधे ll )

सुन के, वो नाम तेरा, दौड़ा आएगा,

"मेरा भी, काम राधे, बन जाएगा" ll

साँवरे का, कुछ तो, बता दे हमको ll,

साँवरे का, दरस, करा दे हमको,,,

( राधे राधे ओ राधे राधे ll )

श्री, राधा, बरसाने वाली,

"तेरो, गुलाम, है गिरधारी" ll

बृज, रस धार, पिला दे हमको ll,

साँवरे का, दरस, करा दे हमको,,,

( राधे राधे ओ राधे राधे ll )

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।