भगवान चले आते वो जब भी बुलाता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

-------------भजन के बोल-------------------

घनश्याम नाम जिसके मन में बस जाता है………..2

भगवान चले आते वो जब भी बुलाता है…………2

घनश्याम नाम जिसके मन में बस जाता है………..2

भगवान चले आते वो जब भी बुलाता है…………2

जय श्री श्याम…………8

1 ) शबरी ने पुकारा तो श्री राम चले आए ,

इतना ही नहीं उनके झूठे फल भी खाए……………2

हरि नाम सुनो भक्तों………..2

मुक्ति का दाता है

भगवान चले आते वो जब भी बुलाता है…………2

2 ) द्रोपती की टेर सुनके द्वारिका से आये हरि ,

हो गए वस्त्र का रूप ना पल की देर करि…………..2

दुशासन हार गया ……….2

हर कोई बतलाता है

भगवान चले आते वो जब भी बुलाता है…………2

3 ) नरसी ने पुकार करी हरि बन गढ़वाले

नानी का भात भरने आ गए कृष्ण काले…………..2

नरसी मनमोहन को………….2

केदार सुनता है

भगवान चले आते वो जब भी बुलाता है…………2

4 ) भूलन त्यागी कहता मत भूलो ईश्वर को

ये वेश विराना है इक दिन जाना घर को…………….2

पत की बाधाओ को……………2

वो नाथ हटाता है

भगवान चले आते वो जब भी बुलाता है…………2

घनश्याम नाम जिसके मन में बस जाता है………..2

भगवान चले आते वो जब भी बुलाता है…………2

घनश्याम नाम जिसके मन में बस जाता है………..2

भगवान चले आते वो जब भी बुलाता है…………2

जय श्री श्याम…………8

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।