तुम राधा नाम रटो , तो मोहन आयेंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुम राधा नाम रटो

तो मोहन आयेंगे

आयेंगे मोहन आयेंगे

आयेंगे श्याम आयेंगे

श्री राधा प्यारी संग

मोहन आयेंगे

लाखों में वो तेरी सुनेंगे

भक्तों में सब तुमको चुनेंगे x2

बरसाने वारी संग

मोहन आयेंगे

ब्रज का छलिया है नंद किशोर

वृंदावन का माखन चोर x2

वृषभानु दुलारी संग

मोहन आयेंगे

राधा नाम की ओढ़ो चादर

भर देंगे श्याम तेरी गागर x2

श्याम जू प्यारी संग

मोहन आयेंगे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।