बिखर गया हूँ बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बिखर गया हुँ बाबा मुझको,आकर लो सम्भाल 2

बचपन से सुनता आया ना, तुमसा कोई दयाल

ओ मेरे श्याम 2 मेरे साँवरे ओ बाबा श्याम 2

बिखर...

अब हिम्मत ना मेरी उठने की,मुझे वक्त ने बडा सताया है

ये वक्त बड़ा बलवान है जो, तेरे दर पर खींच के लाया है ] 2

वक्त मेरे जीवन मे बाबा, लाया कैसा भूचाल 2

बचपन...

कई अर्से बाबा बीत गए, खुशियो का मुख मुझे देखे हुए

अपने तो बाबा बहुत मिले, नही दिया 'सहारा' गिरते हुए ] 2

गर तू भी ना देगा सहारा,ना कोई मुझे मलाल 2

बचपन...

अब तो बस ये ही तमन्ना है, तेरी भगती मे में खो जाऊं

बन कर के 'दास' प्रभू तेरा, जीवन भर तुमको में ध्याऊ ] 2

संजय का रखना बाबा तुम,जीवन भर ख्याल 2

बचपन...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।