सब काम हो रहा है महाकाल की कृपा से

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

मेरा सर्वेश्वर मेरा महाकाल मेरा परमेश्वर मेरा महाकाल

मेरा सर्वेश्वर मेरा महाकाल मेरा परमेश्वर मेरा महाकाल

सब काम हो रहा है महाकाल की कृपा से

मेरा नाम हो रहा है महाकाल की कृपा से

सब काम हो रहा है.............

1.) मेरी नाव चल रही है महाकाल के सहारे

मंजिल भी मिल रही है महाकाल के सहारे

आराम हो रहा है महाकाल की कृपा से...........

2.) जबसे तेरे भजन विश्वास हो रहा है

तेरी दया का बाबा अहसास हो रहा है

विश्राम हो रहा है महाकाल की कृपा से..........

3.) कैसे बताओ बाबा अहसान तेरी कृपा का

कैसे चुकाऊं बाबा कर्जा तेरी कृपा का

सरेआम हो रहा है महाकाल की कृपा से.............

मेरा सर्वेश्वर मेरा महाकाल मेरा परमेश्वर मेरा महाकाल

मेरा सर्वेश्वर मेरा महाकाल मेरा परमेश्वर मेरा महाकाल

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।