पीले राम नाम का प्याला

पारंपरिक
महादेव भजन विष्णु भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

पीलो राम नाम का प्याला—--

राम नाम का प्याला

पीके जिसको अमृत हो जाए

भरी घूंट जो हाला

पीलो राम नाम का प्याला—--

मन को अपने पावन करलो

हो जैसे कोई शिवाला

पीलो राम नाम का प्याला—--

तान ऐसी हरि नाम की छेड़ो

सुन हो जाए हर कोई मतवाला

पीलो राम नाम का प्याला—--

राजीव कहे करो उसकी चाकरी

दिया जीवन जिसने संभाला

पीलो राम नाम का प्याला—--

पीके जिसको अमृत हो जाए

भरी घूंट जो हाला

पीलो राम नाम का प्याला

©राजीव त्यागी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।