नया साल श्याम करे मालामाल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

इस नये साल में श्याम धणी , कमाल करदे

सब भक्तो ने बाबा , मालामाल करदे

इस नये साल में श्याम धणी , कमाल करदे……….2

1 ) तेरे नाम की माला फेरु , रोज सुबह और शाम………..2

तेरी कृपा हो जाये ऐसी , बन जाये सारे काम……….2

जो भी तेरे सेवक है , निहाल करदे

इस नये साल में श्याम धणी , कमाल करदे………..2

2 ) जो बोले तेरा जयकारा , कभी नही दुःख पावे…………2

साँवरिया जब दया करे तो , हर संकट टल जावे………….2

सबका मुखड़ा खिलजा , दूर मलाल करदे

इस नये साल में श्याम धणी , कमाल करदे……….2

3 ) सदा करू गुणगान तेरा , में तेरी शरण में रहके…………2

तन मन वाणी पावन हो जा , श्याम श्याम ही कहके………..2

भूलन और हरीश के उच्चे , ख्याल करदे

इस नये साल में श्याम धणी , कमाल करदे……….2

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।