सेल्फी ले लूं तोरण द्वार पे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

इतनी किरपा करते हो मेरे परिवार पे

जी करता तेरे संग सेल्फी ले लूं तोरण द्वार पे

रींगस से पैदल चल के तोरण द्वार तक आऊं में

गुस्से ना होना बाबा अगर लेट हो जाऊं मैं क्यों कि

भीड बहुत होती बाबा तेरे दरबार पे

जी करता

साथ आपके सभी पुजारी मौरवी मैया साथ हो

ऐसी पोजीशन हो बाबा सिर पर तेरा हाथ हो

जान वार दूं बाबा मैं तो तेरे प्यार पे

घड़ी बता दो टाईम बता दो कब सी मिलने आओगे

खाटू में तो भक्त बहुत है वक्त नही दे पाओगे

फिर भी है विश्वास लीले के असवार पे

जी करता तेरे संग

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।