ऐसा क्या काम किया हमने तेरा जो मेरा हाथ तुमने थाम लिया

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

ऐसा क्या काम किया हमने तेरा

जो मेरा हाथ तुमने थाम लिया

मेरी जिंदगी ही बदल दी तुमने

क्या ज़रा सा मैन तेरा नाम लिया

ऐसा क्या काम किया हमने तेरा

जो मेरा हाथ तुमने थाम लिया

इस जमाने में मै अकेला था

तेरी माया के रंग में खेला था

तेरी माया ना सताये उसको

जिसको अपना तू ने मान लिया

ऐसा क्या काम किया…

इस जमाने में कौन अपना है

इसे बस वक़्त ही बताता है

वक़्त वक़्त पर तूने मेरा साथ दिया

क्या ज़रा सा मैंने तेरा नाम लिया

ऐसा क्या काम किया…

दीन दुखियों का तू सहारा है

डूबती नाव का किनारा है

तेरी एक नज़र जिसपे पड़ जाए

फिर कभी भी उसे रोने ना दिया

ऐसा क्या काम किया…

इतना कौन करता है किसी के लिए

जितना तूने कर दिया है मेरे लिए

मेरी हर खुशी का इन्तजाम किया

क्या ज़रा सा मैंने तेरे नाम लिया

ऐसा क्या काम किया…

ऐसा क्या काम किया हमने तेरा

जो मेरा हाथ तुमने थाम लिया

मेरी जिंदगी ही बदल दी तुमने

क्या ज़रा सा मैन तेरा नाम लिया

ऐसा क्या काम किया हमने तेरा

जो मेरा हाथ तुमने थाम लिया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।