हारे का है सहारा, दुनिया तुझे बतायें

विष्णु कुमार सोनी, कानपुर
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हारे का है सहारा, दुनिया तुझे बताये ।

हम जग से हारकर ही, तेरी शरण मे आये , हारे का है सहारा ।।

.

तर्ज: तकदीर का फसाना

लेखक:विष्णु कुमार सोनी, कानपुर

छाये है काले बादल-2 मेरी जिंदगी में गम के ।

मारे है ताने दुनिया-2 तू मर ही क्यों न जाये ।।

हम जग से हारकर......

हारे का है सहारा....

हम कितनी चौखटों पर-2 फरियाद कर चुके थे ।

खाटू में आकर बाबा-2 हम दिल से मुस्कराए ।।

हम जग से हारकर.....

हारे का सहारा ....

आते जो रोते-रोते-2, ए श्याम तेरे दर पर ।

अपना बनाके तुझको-2 खुशियों के आंसू पाए ।।

हम जग से हारकर...

हारे का है सहारा.....

कामी को जैसे तन हो,-2 लोभी को जैसे धन हो,

वैसे ही श्याम तुमको-2, हम प्रेम करते जाए ।

हम जग से हारकर.....

हारे का है सहारा.…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।