भोले तेरा दर्शन होगा

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

जिस दिन भोले तेरा दर्शन होगा

उस दिन सफल हमारा जीवन होगा

पूर्ण सुंदर हम सबका स्वप्न होगा

जिस दिन भोले तेरा दर्शन होगा

उस दिन सफल हमारा जीवन होगा

काशी की गली में उस रोज हम आएंगे

जिस रोज भोले बाबा हमें बुलाएंगे

जाने कब बुलावे का तेरा मन होगा

पूर्ण सुंदर हम सबका स्वप्न होगा

जिस दिन भोले तेरा दर्शन होगा

उस दिन सफल हमारा जीवन होगा

बाबा तेरे हम तो पुजारी हो जाएंगे

मांगेंगे तुझसे तेरे भिखारी हो जाएंगें

फैले हाथ होंगें पसरा दामन होगा

पूर्ण सुंदर हम सबका स्वप्न होगा

जिस दिन भोले तेरा दर्शन होगा

उस दिन सफल हमारा जीवन होगा

तेरी शरण में बाबा हर चाहा हम पाएंगे

देने वाला तू है तो किसके द्वारे हम जाएंगे

दया का भोले तेरी बरसता सावन होगा

पूर्ण सुंदर राजीव का स्वप्न होगा

जिस दिन भोले तेरा दर्शन होगा

उस दिन सफल हमारा जीवन होगा

चरणों में तेरे हम श्रद्धा से शीश नवाएंगें

हर हर महादेव की धूनी वहीं रमाएंगें

शिवमय घर घर का हर आँगन होगा

पूर्ण सुंदर हम सबका स्वप्न होगा

जिस दिन भोले तेरा दर्शन होगा

उस दिन सफल हमारा जीवन होगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।