नाम राम का सबसे ऊंचा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

नाम राम का सबसे ऊंचा

नाम यही हितकारी है

सारे जगत में महिमा इसकी

लोकों में सबसे न्यारी है

राम नाम है सबसे ऊंचा —

राम नाम के बोल मुख में

रहते जिसके वो रहता सुख में

वचन अमृत की फुलवारी है

सारे जगत में महिमा इसकी

लोकों में सबसे न्यारी है

राम नाम है सबसे ऊंचा —

जिसने राम को मन में बसाया

सुख कृपा से सदा ही पाया

मन में छवि जिसने धारी है

सारे जगत में महिमा इसकी

लोकों में सबसे न्यारी है

राम नाम है सबसे ऊंचा —

आओ आओ बैठो संग में

रंग जाएं हम राम के रंग में

की राजीव ने कीर्तन की तैयारी है

राम नाम है सबसे ऊंचा

नाम यही हितकारी है

सारे जगत में महिमा इसकी

लोकों में सबसे न्यारी है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।