ज़िन्दगी बेकार है ये दुनिया असार है

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

ज़िन्दगी बेकार है ये दुनिया असार है,

जिसने लिया राम नाम, उसी का बेडा पार है,

उसी का बेडा पार है,

इस दुनिया में खोज के देखा,

माया के सब बन्दे हो स्वारथ के सब बन्दे देखे,

तबियत के सब गंदे हो अपनी सगी ना नार है,

ना पुत्र रिश्तेदार है जिसने लिया राम नाम,

उसी का बेडा पार है....

भोग विलास ये खाना पीनापशुओ में भी होता है,

पशुओ में भी होता है, ज्ञान अधिक है पास में तेरे,

पाप बिज क्यूँ बोता है, चाहे जो उद्धार है,

सच्चा तेरा यार है जिसने लिया राम नाम,

उसी का बेडा पार....

झूठ कपट से माया जोड़ी महल बनाया रहने को,

धन दोलत भी खूब कमाया अपना अपना कहने को,

जाता मुठ्ठी झार है,ना कोई ठेकेदार है,

जिसने लिया राम नाम,उसी का बेडा पार है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।