यह सब राधा रानी का परिवार है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

धुन- काली कम्बली वाला मेरा यार है।

दिख रहा जितना भी यह संसार है

यह सब राधा रानी का परिवार है॥

कीर्ति कुंवरी भानुं दुलारी।

श्री राधा सरकार हमारी॥

बरसाने में श्री राधा दरबार है

यह सब राधा रानी.........

श्री राधा आधार जगत का।

राधा नाम है सार जगत का॥

कण कण में श्री राधा का दीदार है

यह सब राधा रानी.........

वृंदावन की रानी राधा

बृजमंडल महारानी राधा॥

राधा नाम की हो रही जै जैकार है

यह सब राधा रानी..........

‘‘मधुप’’ हरि आह्लादिनी शक्ति।

बल बुद्धि देती वर भक्ति॥

श्री राधा कर देती भव से पार है

यह सब राधा रानी..........।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।