राम तुम्हारे आने से सुखधाम बना ये जग सारा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

हे राम तुम्हारे आने से सुखधाम बना ये जग सारा-2

संपूर्ण सनातन पुलकित है जप जप के राम तेरी माला।

कितने युग के संताप मिटे अब अवधपुरी हर्षाई है-2

जिस दिन से राम विराजे हैं दीपों से नगरी सजाई है,

युग युग का कटा वनवास प्रभु, बन गया है मंदिर अब न्यारा,

हे राम तुम्हारे आने से.............

योगी संतों के भाल पर अब राम चरण रज चमक रही-2

तेरे दर्शन की आस में ये प्यासी अखियां तरस रहीं,

उस रज को माथ लगा कर अब, हर कोई बना है मतवाला,

हे राम तुम्हारे आने से..............

इस धरा के कोने कोने में बस राम नाम की अलख जगी-2

हर नैना छवि निहार रहे और नगर नगर सब डगर सजीं,

ऐसे दीपों से दीप जले, हर ओर हुआ है उजियारा,

हे राम तुम्हारे आने से...........।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।