आके देखो हाल मेरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आके देखो हाल मेरा, श्यामधनी प्रभुवर-2

जा रहा हूँ मैं फिसलता, जैसे रेत पर-2

आके......

इस जीवन का है मेरा सपना, दास बनू मैं तेरा-2

सब कुछ मैने 'दांव' पे रखा, हो जाऊं बस तेरा-2

और ना लो अब मेरी परीक्षा, ओ मेरे दिलबर,

आके......

फँस गया हूँ मैं बीच 'भंवर' में,तू पतवार उठाले-2

तेरे बिना मेरा और ना कोई,आकर मुझे बचाले-2

मेरी तू भी नहीं लेगा तो फिर,कौन लेगा खबर,

आके......

बीत रहा है पल पल मेरा, कैसे "श्याम" तू जाने-2

देने लग' गये अब तो मुझको,जग वाले भी ताने-2

संजय को तुम गले लगा लो,तुमपे है वो निर्भर,

आके.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।