तुने मुझे बुलाया खाटू वाले

पारंपरिक
महादेव भजन खाटू श्याम भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

तुने मुझे बुलाया , खाटू वाले,

मैं आया मैं आया, खाटू वाले,

बाबा श्याम मेरे, ओ बाबा श्याम मेरे,

हारे का बाबा तू हैं सहारा,

जब भी हारा मैं तुझको पुकारा,

तुने मुझको दे के सहारा - 2,

मेरा जीवन ये सुधारा खाटू वाले,

मैं आया मैं.......

तुने मुझे बुलाया खाटू वाले,

मैं आया, मैं आया खाटू वाले,

तू हैं बाबा तीन बाण धारी,

तेरे बाणों की महिमा है न्यारी,

वरदान ऐसा शिव से मिला हैं - 2

इनका वार ना जाये खाली खाटू वाले,

मैं आया मैं.......

तुने मुझे बुलाया खाटू वाले,

मैं आया, मैं आया खाटू वाले,

शीश का दानी बाबा तू है दयालु,

सब पे कृपा करता तू है कृपालु,

मुझपे भी तू किरपा कर दे - 2

दे दे दर्शन मुझको बाबा खाटू वाले,

मैं आया मैं.......

तुने मुझे बुलाया खाटू वाले,

मैं आया, मैं आया खाटू वाले,

तू है दाता मैं हूँ भिखारी,

तेरे दर का मैं हूँ पुजारी,

तूने मुझको खाटू बुलाया - 2

अपने गले लगाया खाटू वाले,

मैं आया मैं आया खाटू वाले,

तुने मुझे बुलाया खाटू वाले,

मैं आया, मैं आया खाटू वाले..।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।