लुट जाए ना बीच बाजार

टीनू शर्मा
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बाबा लखदातार मेरी लाज बचालो,

लुट जाए ना बीच बाजार, मेरी लाज बचा लो।

हारे के साथी हो तुम, मैं भी तो हारा हूं,

थाम लो कलाई मेरी ,मैं बेसहारा हूं,

मैं खड़ा बीच मझधार, मेरी लाज बचा ले......

लाज मेरी लुट गई तो कैसे मैं जी पाऊंगा,

कैसे किसी के आगे, अपना मुंह दिखाऊंगा,

जीना होगा दुश्वार,मेरी लाज बचा लो.......

टीनू मजबूर ठहरा आपसे है क्यो दूरी,

भूलो को भुला के मेरी, अब तो देदो मंजूरी,

मेरा करो परिवार मेरी लाज बचा लो.......

।

लेखक: टीनू शर्मा

गायक: बाबा त्रिलोक

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।