बृज़ मण्डल की हर इक गली

-बाबा धसका पागल पानीपत
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्री हरिदास

तर्ज़:- जिंन्दगी की ना टुटे लड़ी

बृज़ मण्डल की हर इक गली,रात भर याद आये तेरी,

हर जगह पे है करूणा भरी,रात भर याद आये तेरी,

बृज़ मण्डल.........

हम जब भी जहां भी गए,बड़ा सुंदर नज़ारा मिला ,

हर गली के हर इक मोड़ पर,तेरा ही सहारा मिला,

बन गई अब तो बिगड़ी मेरी,रात भर याद आये तेरी,

बृज़ मण्डल की हर इक गली,रात भर याद आये तेरी,

बृज़ मण्डल.........

अंग बृज़ रज लगाये हुए,अपनी किस्मत जगाये हुए,

पागल ने है किरपा करी,रात भर याद आये तेरी,

बृज़ मण्डल की हर इक गली,रात भर याद आये तेरी,

बृज़ मण्डल........

इस बृज़ रज़ में रम जाऊं मैं,धसका पागल हुं,

धस्स जाऊं मैं मेरे जीवन की कामना यही,

रात भर याद आये तेरी,बृज़ मण्डल की हर इक गली,

बृज़ मण्डल.........

रचना:-बाबा धसका पागल पानीपत

फोन:-7206526000

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।