श्याम धणी की कृपा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम धणी की कृपा से सब,

अच्छा ही अच्छा होएगा,

बाबा श्याम हमारा ,बाबा श्याम हमारा,

बाबा श्याम हमारा मेरे हर पल संग में होएगा,

श्याम धणी की कृपा .........

ये दुनियाँ तो मतलब की है बाबा श्याम हमारा है,

हार के जो भी खाटू आता,

बनता उसका सहारा है,

हार के मैं भी आई ,हार के मैं भी आई,

हार के मैं भी आई बाबा,

जीत दिला के छोड़ेगा,

श्याम धणी की कृपा........

चलते चलते इक दिन बाबा,

हम भी खाटू आएंगे,

रींगस से पैदल चल कर के,

हम भी निशान उठाएंगे,

संग संग चलेगा श्याम हमारे,संग संग चलेगा श्याम हमारे,

संग संग चलेगा श्याम हमारे,

कभी भी साथ ना छोड़ेगा,

श्याम धणी की कृपा .......

कहे अमित तू अब चल खाटू,

क्या रखा इस दुनियां में,

खुशी भी गाती श्याम की महिमा,

तू भी गाले मस्ती में,

कलयुग का ये देव निराला,कलयुग का ये देव निराला,

कलयुग का ये देव निराला,

अंग संग मेरे होएगा ,

श्याम धणी की कृपा........

भजन गायिका :-बावरी खुशी (राजपुरा, पंजाब)

लिरिक्स और गीतकार :- अमित सागर (राजपुरा, पंजाब)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।