आज रंग बरस रहा

​अभिषेक कश्यप
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ब्रज में उड़ रहा रंग गुलाल

होली खेले मदन गोपाल

आज रंग बरस रहा

1 राधा के संग श्याम सलोना, झूम झूम के नाच रहा

बंसी की धुन में मोर पपीहा, ढोल नगाड़ा बाज रहा

हो मल दियो ऐसा अबीर गुलाल, कर दिया सबको लालो लाल

आज रंग बरस रहा

2 वृंदावन की कुंज गलीन में आए कृष्ण मुरारी

भर पिचकारी मोहन दौड़े भागे सखियां सारी

मेरे नैन भर अबीर भीगा दिया मेरे तन का चीर

आज रंग बरस रहा

गायक: ​अभिषेक कश्यप

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।