ओम जय साईं बाबा आरती

पारंपरिक
अन्य आरती साईं भजन aarti
॥ पावन पाठ ॥

ओम जय साईं बाबा प्रभु जय साईं बाबा।

चरण धूल तेरी मांगे सेवक जन दासा॥ ओम जय साईं बाबा...

1, सुंदर रूप तुम्हारा भक्तों के मन भाता।

जो भी स्वाली आता झोलियां भर जाता॥

2, नाम तुम्हारा ध्यावे सब सुख वो पाए।

तेरी कृपा से साईं सब दुख मिट जाए॥

3, कलयुग के अवतारी सगुण ब्रह्म साईं।

साईं दत्त दिगंबर हो प्यारे साईं॥

4, गुरुवार को जो भी मंदिर में आए।

श्रद्धा भाव से सुमरे सो दर्शन पाए॥

5, श्री साईं नाथ जी की आरती जो कोई गाए।

दास भगत कहे सो मनवांछित फल पाए॥

ओम जय साईं बाबा...

7000492179

BABA bhagatram chakarbhata

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।